Saturday, June 14, 2008

सामान्य प्रश्नोत्री Suraj के बारे में


आए दिन लोग मुझसे Suraj के बारे में अलग अलग तरह के सवाल पूछते रहते हैं , उनमें से ज्यादातर पूछे गए सवालों को इकट्ठा करके यहाँ मैं आपलोगों के सामने रख रहा हूँ '

Frequently asked question(FAQ) about Suraj

1.
Suraj कौन है, और हमे इसकी मदद क्यों करनी चाहिए ?

-->
Suraj एक निर्धन, गरीब परिवार का बेसहारा बालक है पर Suraj अपने पढ़ाई में अव्वल और बहुत हिन् मेहनती है Suraj के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पुराने पोस्ट को पढ़ें

2.
Suraj के जैसे कितने हिन् लोग हैं दुनिया में जिनका किडनी या इस तरह का कोई अन्य समस्या है, हम कितनों की मदद करते रहेंगे और आखिर कब तक ?

-->
ऐसे लोगों से मैं पूछना चाहूँगा की आपने आज तक कितने Suraj की मदद की, अगर अभी तक किसी भी Suraj जैसे रोगी की मदद नही की तो ये मौका है कुछ करने का, और अगर आप Suraj जैसे और किसी निसहाय की मदद में जुटे हैं तो बहुत अच्छी बात है हमे भी उसके बारे में जानकारी दें भगवान ने आपको सामर्थ्य दिया है और इसका उपयोग क्यों ना करें वैसे भी बोला गया है "मारनेवाला से बड़ा होता है बचानेवाला " तो आयिए हमसब मिलकर कम से कम एक Suraj की जान तो बचाएँ, और सम्भव हुआ तो आगे औरों की भी ......

3.
Suraj का दवा कितने दिन चलेगा ?

-->
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवा तो आजीवन लेना पड़ता है पर धीरे-धीरे दवा की मात्रा कम होते जाती है तो उसका खर्च भी कम हो जाएगा फिलहाल Suraj को साल तक प्रति महीने १५,००० रूपये की दवा लेनी पड़ेगी
हमे आशा हिन् नही पूर्ण विश्वास है की Suraj इस बीच में अपने पढ़ाई के काबिलियत से सरकार और अन्य संस्थानों का ध्यान अपनी ओर जरुर खीच सकेगा

ओर अब बात हो जाए अभी तक इकट्ठा हुए सहायता राशी की
इस महीने पूनम जी को Rs. 16,500 मैं भेज रहा हूँ और सबसे खुशी की बात ये है की हमलोगों के पास अगले महीने के दवा के लिए भी पैसा इकट्ठा होना शुरू हो गया है
contribution after 12th June :
सरोज जी : $100 = Rs 4,205

आशा है की आप सभी मित्रों के सहयोग से हमलोग मिल-जुल कर Suraj के इलाज और पढ़ाई का खर्च जरुर पुरा करेंगे

फिलहाल Suraj RMO(Regional Math Olympiad) की तयारी में जुटा है , उसके लिए हम यथासंभव उसकी मदद कर रहे हैं फिलहाल मैंने Suraj को ये पुस्तक भेजी है



आपमें से अगर कोई बंधू पहले Maths Olympiad दे चुके हैं , और Suraj को कुछ सुझाव देना चाहते हैं, तो कृपया मुझे
मेल करें

फिलहाल तो इतना हिन् , आगे भी Suraj का हाल आप सभी को देता रहूँगाआशा है आप सभी का स्नेह और आशीष
ऐसे हिन् Suraj के ऊपर बना रहेगा

और हाँ आप अगर कुछ सहायता राशी नही भेज पा रहे हैं तो दुखी होने की बात नही है , पर आप अपना आशीर्वाद और
स्नेह जरुर Suraj पर बनाये रखें , आपकी शुभकामनाओं की बहुत जरुरत है Suraj को

Thursday, June 12, 2008

इस महीने के लिए दवा की राशी इकट्ठी हो गई

मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है की Suraj के इस महीने के दवा के खर्च के लिए जरुरी राशी इकट्ठी हो गईआपसभिलोगों ka बहुत-बहुत आभार
बाद में आयी सहयोग राशी

पुर्नेंदु जी : Rs 500
पगलू भैया(उर्फ़ नवरंग जी ) और उनकी मित्र मंडली : Rs 1,500
निलेश भैया : Rs 5,000
पहले से जमा राशी : Rs 9,501
----------------------------
कुल राशी : Rs 16,501

So far contribution for this month

Pratik ji : Rs 5,000
Ashok ji : Rs 500
Manoranjan ji : Rs 1,001
Sandhya ji and her friends : Rs 1,000
Anonymous : Rs 2,000
Purnendu ji : Rs 500
Navarang ji and his friends : Rs 1,500
Nilesh ji : Rs 5,000
-----------------------------

Total Amount : Rs 16,501 .

वैसे आपलोगों को बता दूँ की अब Suraj पूनम जी के साथ नही रहता है, इसलिए अब उसके रहने और खाने ka खर्चka अलग से होता हैउसके बारे में विस्तार से अगले अंक में

आशा है ऐसे हिन् आप सबका आशीर्वाद Suraj के ऊपर बना रहेगा ...

Wednesday, June 4, 2008

सहायता राशी

भगवान की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से Suraj ka स्वास्थ्य अच्छा है, उसके सारे टेस्ट के रिपोर्ट नोर्मल हैं आपलोगों के सहयोग की जितनी भी प्रसंसा की जाए कम हैं

इस महीने के लिए अभी तक निमंलिखित लोगों के सहयोग हमारे पास आए हैं

प्रतीक जी : Rs 5,000
अशोक जी : Rs 500
मनोरंजन जी : Rs 1,001
संध्या जी और उनके मित्र : Rs. 1,000
अनाम : Rs 2,000 ( ये अपना नाम जग जाहिर नहीं करना चाहते हैं, हम इनके इस बात की क़द्र करते हैं और हम इनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए बहुत आभारी हैं )


----------------------------

कुल राशी : Rs 9,501

और हाँ मैं ये याद दिलाना चाहूँगा की Suraj के एक महीने के दवा का खर्च १५,००० रूपये आता है

आज एक और खास बात है, Suraj के लिए सहायता की मुहीम सुरु करने वाली पूनम जी की शादी की सालगिरह है , तोआईए हमसब मिलकर उन्हें इस मौके पे मुबारकबाद दें ये बात मुझे Suraj ने बताई

आशा है ऐसे हिन् आप सबका सहयोग बना रहेगा और हमसब मिलकर Suraj को जरुर उसकी मंजिल तक पहुचायेंगे