Showing posts with label Suraj. Show all posts
Showing posts with label Suraj. Show all posts

Saturday, April 3, 2010

२ साल का सफ़र तय हो गया है...

लम्बे समय से आपलोगों को सूरज के बारे में कुछ बता नहीं पाया इसके लिए माफ़ी चाहता हूँ ...
देखते-देखते २ साल का सफ़र तय हो गया है...

हर काम शुरुआत करना बहुत आसान होता है पर उसको लम्बे समय तक जारी रख पाना कितना मुश्किल होता है वो हम सबको पता है . सूरज को बचाने का मुहीम भी कुछ ऐसा हिन् है ...ये तो आप सभी का सहयोग हिन् है की ये सफ़र चल रहा है वरना ये कभी भी संभव नहीं हो पाता ...अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग तरीके से सूरज को बचने की मुहीम में मदद की ...मैं सभी का तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ ...


सूरज का स्वस्थ्य अच्छा है . हाल हिन् में उसकी १२विन की परीक्षा ख़त्म हुई है . और अब वो अभियांत्रिकी की परीक्षाओं की तयारी में जुट गया है . IIT एवं AIEEE की उसकी परीक्षा है इस महीने में ...देखिये क्या होता है ...

इस बीच उसके दवा का खर्च फरवरी महीने से कम हो कर १०,५०० हो गया है . हाँ आजकल उसके exam का फॉर्म वगैरह का खर्च थोडा बढ़ गया है . अगर आगे उसका दाखिला किसी कॉलेज में करवाना होगा तो उसका भी खर्च बढेगा ...पता नहीं ये सब कैसे होगा ....

आप सबके सहयोग के बिना नहीं संभव होगा ये सब...मेरा विनम्र निवेदन है की आप सभी लोग जो भी संभव है सहयोग करें ताकि सूरज एक स्वस्थ जीवन जी सके और आगे जाकर वो भी कई और जरुरतमंदों की मदद कर सके ...

बाकी और कोई शंका समाधान किसी बंधू को हो तो निसंकोच मुझे मेल करें ...

आपका मित्र,
गुनेश्वर आन्नद

Sunday, September 6, 2009

आपलोग हिन् बतायिए क्या करुँ?

नमस्ते,
सूरज को बचाने के मुहीम में अगर आपलोगों का थोडा और सहयोग मिले तो बहुत अच्छा होता ...

बदती महंगाई और व्यक्तिगत समस्याओं के बीच में इस मुहीम को जारी रख पाना मेरे लिए असंभव हो रहा है . पर कैसे उस लड़के को बोल दूं की जा भाई अब तेरा दवा खरीदना मेरे वश की बात नहीं रही तू जा कहीं और अपना ठिकाना ढूँढ ....नहीं बोल सकता हूँ ...

आपलोग हिन् बतायिए क्या करुँ?

इस बीच में नयी जानकारी ये हैं कि अब सूरज के दवा का खर्च १ हजार कम हो गया है , यानि अब इस महीने से उसके दवा का खर्च १४,००० हो गया है . बाकी उसका स्वास्थ्य ठीक है , पढाई भी चल रही है ...

Saturday, May 9, 2009

सूरज को अपनी शुभकामनाओं से नवाजें...

सूरज का हाल-चाल बढियां है . फ़िलहाल जोर-शोर से पढाई में लगा है . उसकी ११विन का इम्तहान सोमवार (११ अप्रैल) से होनेवाला है . आप सभी की शुभकामनाओं और दुआओं की जरुरत है सूरज को...

इस मुहीम में नए लोग जुड़ते हैं कुछ बिछड़ते हैं ...


पर जब-जब लगता है की अब ये मुहीम जारी रख पाना मुश्किल हो रहा है तो कुछ और नए लोग जुड़ जाते हैं और हमारी गाडी आगे बढ़ने लगती है ...भगवान करे ऐसे हिन् ये सिलसिला चलता रहे और हम सब मिलकर अन्य कई जरुरतमंदों की मदद कर पाएँ ...

आप सभी के सहयोग के कारन हिन् ये मुहीम चल पा रहा है और आगे भी आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा. हम सबों को मिलकर ऐसे कई सूरज की जान बचानी है ....


जो भी भाई-बंधू इस गर्मी की छुट्टी में पटना जा रहे हैं और अगर सूरज से मिलना चाहते हैं तो कृपया मुझसे मेल के जरिये े संपर्क करें. आप अगर सूरज से मिलेंगे तो उसे और मुझे दोनों को बहुत अच्छा लगेगा और बच्चे की थोडी हौसला अफजाई भी हो जायेगी ...

Thursday, December 25, 2008

सूरज जायेगा भी तो कहाँ ...

ये साल खत्म होने को आया और हमारा Suraj को बचाने के मुहीम का ९ महिना पुरा हुआ । जितना इस ब्लॉग के जरिये Suraj के लिए सहायता की उम्मीद की थी उस से कहीं ज्यादा हिन् मिला ।

Amount collected in last 9 moths for Save Suraj Campaign:

April: Rs 5,000
May: Rs 15,000
June: Rs 20,706
July: Rs 12,800
August: Rs 5,500
September: Rs7,600
October: Rs 4,000
November: Rs 5,000
December: Rs 3,500
---------------------------
Total collection : Rs 82,606

Cost of medicine : Rs 15,000 (per month) , Total no. of month: ९


Total money spent : 15,000 * 9 = 1,35,000 (only in medicine)

हम सभी सहयोगकर्ता के आभारी हैं । पर जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है ये अभियान जारी रख पाना मुश्किल हो रहा है । तो मेरा विनम्र निवेदन है आप सभी से अगर आप Suraj कि मदद करने में सक्षम हैं, तो हमारे Suraj ३० अभियान का हिस्सा बनिए ।

Suraj के अलावा भी कुछ लोगों कि मदद के लिए मैंने गुहार लगाई थी इस ब्लॉग पर, क्योंकि हमारा समाज भरा पड़ा है Suraj जैसे जरूरतमंद लोगों से और उनकी मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है । ऐसे हिन् एक नाम था नासिर भाई (फुटबालर ) का, अफ़सोस हम नासिर भाई का जान नही बचा सके । जबतक हमने उनके परिवार से संपर्क किया तबतक वो गुजर चुके थे । पर फ़िर भी हमने एक अपील कि उनके परिजनों के मदद के लिए और ज्यादा तो नहीं पर कुछ सहायता राशि इक्कठी हो गई । और जब ये समाचार गंगेश गुंजन (दैनिक जागरण पत्रकार) जी ने धनबाद के संस्करण में निकला तो कुछ और संस्था भी नासिर भाई के परिवार कि सहायता के लिए आगे आई ।

अभी नासिर भाई का बड़ा लडका स्कूल जा रहा है, उनके छोटे भाई वहीँ धनबाद में एक छोटी सी कंपनी में काम कर रहे हैं । सबलोग अच्छे हैं । मैं बीच-बीच में उनलोगों से बातचीत करते रहता हूँ ।

इसके अलावा हमने कथाकार मधुकर जी के सहायता लिए भी अपील कि थी । उसके लिए भी कुछ लोग आगे आए थे और वो सीधा मधुकर जी से हिन् संपर्क किए थे ।

तो कुल मिला जुलाकर इस ब्लॉग के जरिये Suraj जैसे जरुरतमंदो कि सहायता में हमलोगों ने एक ठोस कदम जरुर बढाया है । आगे देखिये क्या होता है ....

आखिर में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी एक कविता "Suraj को नहीं डूबने दूँगा" कि कुछ पंक्तियाँ

अब मै सूरज को नही डूबने दूंगा।
देखो मैने कंधे चौडे कर लिये हैं
मुट्ठियाँ मजबूत कर ली हैं
और ढलान पर एडियाँ जमाकर
खडा होना मैने सीख लिया है।

घबराओ मत
मै क्षितिज पर जा रहा हूँ।
सूरज ठीक जब पहाडी से लुढकने लगेगा
मै कंधे अडा दूंगा
देखना वह वहीं ठहरा होगा।

सूरज जायेगा भी तो कहाँ
उसे यहीं रहना होगा
यहीं हमारी सांसों मे
हमारी रगों मे
हमारे संकल्पों मे हमारे रतजगो मे
तुम उदास मत होओ
अब मै किसी भी सूरज को
नही डूबने दूंगा।
----सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

इस कविता में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना जी ने बहुत हिन् अहम् बात उठाई है वो कहते हैं "सूरज जाएगा भी तो कहा " अगर समाज में जरूरतमंद Suraj की मदद हम और आप जैसे सक्षम लोग नहीं करेंगे तो कौन करेगा कहाँ जायेगा Suraj, कौन बचायेगा Suraj को राहू से ? ये समय गया है की हम अपने कन्धों पर जिम्मेवारी लें और बोलें की ऐसे किसी भी जरूरतमंद Suraj को कोई राहू निगल नही पायेगा ... हाँ अब मैं किसी भी सूरज को नहीं डूबने दूँगा .....


आप क्या सोचते हैं इस ब्लॉग के बारे में , आपके विचार आमंत्रित है कहाँ तक ये ब्लॉग अपने मकसद में सफल रहा, और क्या कुछ और नया कर सकते हैं हम , वैसे लंबा रास्ता अभी तय करना है ...

Saturday, December 20, 2008

सूरज का हाल-समाचार ठीक है

सूरज के बारे में लंबे समय से कोई पोस्ट नही देख कर कहीं आपलोग ये तो नही सोच रहे की ये मुहीम रुक चुका है ....जी नही अभी भी हमलोग इस मुहीम में लगे हैं ....आप सभी के सहयोग के बिना ये यज्ञ पर लगाना मुश्किल है । पर जब-जब संकट बढता है तो कोई न कोई तारणहार आ जाते है ।

दिसम्बर महीने के दवा का पुरा खर्च चंदन जी उठाने के लिए तैयार हैं , यही नही वो अपने एक मित्र जिनका दवा का दुकान है उनसे बात कर रहे हैं और शायद दवा और कम दाम में भी उपलब्ध हो जाए ।

फिलहाल सूरज पटना में रह रहा है । हमारे विद्यालय के एक शिक्षक कौशलेश सर ने सूरज के लिए एक कमरा पीरमुहानी में दूंढ़ दिया है और वही उसका लोकल गार्जियन का फर्ज निभा रहे हैं । कौशलेश सर के सहयोग के बिना सूरज को पटना में रखने का काम बहुत मुश्किल होता । फिलहाल सूरज "सर गणेश दत पाटलिपुत्र" स्कूल में पढ़ रहा है । सूरज पढ़ाई में अपना ध्यान अच्छी तरह से लगा रहा है, हमें पुरा विश्वास है की आगे वो हमलोगों का नाम रौशन करेगा ...

Wednesday, October 15, 2008

पूनम जी रो पड़ी ....

आज सुबह हिन् बात हुई पूनम जी से वो बहुत दुखी थी. इधर पिछले २-३ दिन से सूरज का दवा खत्म हो गया था . और मैं भी अभी तक पूनम जी को पैसे भेज नही पाया था . इन पिछले २-३ दिन में पूनम जी ने पटना में बहुत सारे लोगों का दरवाजा खटखटाया पटना में पर कोई भी आगे नही आया सूरज की दवा के लिए आगे . यहाँ तक की उनके आँख से आँसू भी निकल आए फ़िर भी किसी पत्थर दिल इन्सान का दिल नही पसीजा . उसके बाद वो आखिर में खेतान मार्केट के मालिक के पास गए और काफी मिन्नत करने के बाद उन्होंने ५ दिन के दवा के लिए पूनम जी को पैसा दिया . ये सब जानकर बहुत दुख हुआ ...

मैं भी क्या करूँ जैसा की आपलोग देख रहे हैं की पिछले 2-3 महीने से बहुत हिन् कम्लोगों का सहयोग आ रहा है. आज हिन् कुछ यहाँ-वहां से उधार ले कर मैंने पूनम जी को दवा के लिए पैसे भेज दिए हैं. पर कबतक ऐसा चलेगा कब तक हम सूरज को राहू की नजर से बचा पायेंगे यह एक यक्ष प्रशन बन गया ....पर हमारी कोशिश तो जारी रहेगी ....आगे जो भी होगा देखा जायेगा ...

आज सूरज के लिए पटना में एक कमरा भाड़े पर ले लिए . इस कार्य में कौशलेश सर ने हमारी मदद की. कौशलेश सर के हम आभारी है. आशा है की 1 सप्ताह के अन्दर सूरज का पटना में रहने का पुरा बंदोबस्त हो जाएगा.

पटना में रहने का खर्च भी तक़रीबन 2,000 रूपये आएगा. देखते हैं आगे हमलोग किस तरह सूरज की मदद कर पाते हैं ....

Sunday, July 6, 2008

इस महीने के दवा के लिए सहायता की जरुरत

अभी Suraj अपनी पढ़ाई में खूब मन लगा रहा है और उसका स्वास्थय भी अच्छा है Suraj के दवाई के लिए पूनम जी ने स्वास्थय मंत्री से बात-चित की पर ये कोशिश नाकाम रही है। जैसा की आप जानते हैं सरकारी महकमे से कामकरवाना कितना मुश्किल होता है

तो Suraj के दवा की जिम्मेदारी हमलोगों के कंधो पे हिन् है पिछले महीने में आए
सहयोग राशि में से अभी Rs 4,205 बचा है

Last month balance : Rs 4,205
So far this month contribution :
Purnendu : Rs 500
------------------
Total : Rs 4,705

Total cost of medicine is Rs15,000, so still we need Rs 10,295 .

अगर ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले इस मुहीम में तो ये काम आसन हो जाएगा, क्योंकि Suraj को ये सारी दवाएं काफी लंबे समय तक चलने वाली हैं एक नजर इस पोस्ट पर डालें : Suraj ३०


आप अपनी सहायता राशि हमारे अकाउंट में डाल सकते है

Bank Account Details:
Guneshwar Anand
A/C No. 016501513442
ICICI Bank, Gandhinagar Branch

और हाँ एक और खुशी की बात है, नासिर भाई के परिवार के मदद के लिए कुछ लोग आगे आए अभी तक Rs 23,437 का सहयोग चुका है, जो की बड़े हिन् हर्ष का विषय है इसके बारे में विस्तार से चर्चा अगले पोस्ट में की जायेगी

Saturday, June 14, 2008

सामान्य प्रश्नोत्री Suraj के बारे में


आए दिन लोग मुझसे Suraj के बारे में अलग अलग तरह के सवाल पूछते रहते हैं , उनमें से ज्यादातर पूछे गए सवालों को इकट्ठा करके यहाँ मैं आपलोगों के सामने रख रहा हूँ '

Frequently asked question(FAQ) about Suraj

1.
Suraj कौन है, और हमे इसकी मदद क्यों करनी चाहिए ?

-->
Suraj एक निर्धन, गरीब परिवार का बेसहारा बालक है पर Suraj अपने पढ़ाई में अव्वल और बहुत हिन् मेहनती है Suraj के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पुराने पोस्ट को पढ़ें

2.
Suraj के जैसे कितने हिन् लोग हैं दुनिया में जिनका किडनी या इस तरह का कोई अन्य समस्या है, हम कितनों की मदद करते रहेंगे और आखिर कब तक ?

-->
ऐसे लोगों से मैं पूछना चाहूँगा की आपने आज तक कितने Suraj की मदद की, अगर अभी तक किसी भी Suraj जैसे रोगी की मदद नही की तो ये मौका है कुछ करने का, और अगर आप Suraj जैसे और किसी निसहाय की मदद में जुटे हैं तो बहुत अच्छी बात है हमे भी उसके बारे में जानकारी दें भगवान ने आपको सामर्थ्य दिया है और इसका उपयोग क्यों ना करें वैसे भी बोला गया है "मारनेवाला से बड़ा होता है बचानेवाला " तो आयिए हमसब मिलकर कम से कम एक Suraj की जान तो बचाएँ, और सम्भव हुआ तो आगे औरों की भी ......

3.
Suraj का दवा कितने दिन चलेगा ?

-->
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवा तो आजीवन लेना पड़ता है पर धीरे-धीरे दवा की मात्रा कम होते जाती है तो उसका खर्च भी कम हो जाएगा फिलहाल Suraj को साल तक प्रति महीने १५,००० रूपये की दवा लेनी पड़ेगी
हमे आशा हिन् नही पूर्ण विश्वास है की Suraj इस बीच में अपने पढ़ाई के काबिलियत से सरकार और अन्य संस्थानों का ध्यान अपनी ओर जरुर खीच सकेगा

ओर अब बात हो जाए अभी तक इकट्ठा हुए सहायता राशी की
इस महीने पूनम जी को Rs. 16,500 मैं भेज रहा हूँ और सबसे खुशी की बात ये है की हमलोगों के पास अगले महीने के दवा के लिए भी पैसा इकट्ठा होना शुरू हो गया है
contribution after 12th June :
सरोज जी : $100 = Rs 4,205

आशा है की आप सभी मित्रों के सहयोग से हमलोग मिल-जुल कर Suraj के इलाज और पढ़ाई का खर्च जरुर पुरा करेंगे

फिलहाल Suraj RMO(Regional Math Olympiad) की तयारी में जुटा है , उसके लिए हम यथासंभव उसकी मदद कर रहे हैं फिलहाल मैंने Suraj को ये पुस्तक भेजी है



आपमें से अगर कोई बंधू पहले Maths Olympiad दे चुके हैं , और Suraj को कुछ सुझाव देना चाहते हैं, तो कृपया मुझे
मेल करें

फिलहाल तो इतना हिन् , आगे भी Suraj का हाल आप सभी को देता रहूँगाआशा है आप सभी का स्नेह और आशीष
ऐसे हिन् Suraj के ऊपर बना रहेगा

और हाँ आप अगर कुछ सहायता राशी नही भेज पा रहे हैं तो दुखी होने की बात नही है , पर आप अपना आशीर्वाद और
स्नेह जरुर Suraj पर बनाये रखें , आपकी शुभकामनाओं की बहुत जरुरत है Suraj को

Thursday, June 12, 2008

इस महीने के लिए दवा की राशी इकट्ठी हो गई

मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है की Suraj के इस महीने के दवा के खर्च के लिए जरुरी राशी इकट्ठी हो गईआपसभिलोगों ka बहुत-बहुत आभार
बाद में आयी सहयोग राशी

पुर्नेंदु जी : Rs 500
पगलू भैया(उर्फ़ नवरंग जी ) और उनकी मित्र मंडली : Rs 1,500
निलेश भैया : Rs 5,000
पहले से जमा राशी : Rs 9,501
----------------------------
कुल राशी : Rs 16,501

So far contribution for this month

Pratik ji : Rs 5,000
Ashok ji : Rs 500
Manoranjan ji : Rs 1,001
Sandhya ji and her friends : Rs 1,000
Anonymous : Rs 2,000
Purnendu ji : Rs 500
Navarang ji and his friends : Rs 1,500
Nilesh ji : Rs 5,000
-----------------------------

Total Amount : Rs 16,501 .

वैसे आपलोगों को बता दूँ की अब Suraj पूनम जी के साथ नही रहता है, इसलिए अब उसके रहने और खाने ka खर्चka अलग से होता हैउसके बारे में विस्तार से अगले अंक में

आशा है ऐसे हिन् आप सबका आशीर्वाद Suraj के ऊपर बना रहेगा ...

Sunday, May 25, 2008

Suraj का समाचार

आपलोगों की दुआ और भगवान् की कृपा से Suraj का स्वास्थ्य अच्छा है, वो भला-चंगा है फिलहाल वो ११विन् का गणित बनाने में जुटा है जैसा की आपको पहले मैं बता चुका हूँ Suraj की रूचि गणित में काफी है


Suraj भविष्य में maths olympiad में भाग ले कर देश का नाम रौशन करना चाहता है ....

फिलहाल तो Suraj पूनम जी के साथ रह रहा है , पर अब उनके परिवार के सदस्य अब और ज्यादा दिन उसे रखने के
पक्ष में नहीं हैं , वैसे पिछले महीने से Suraj पूनम जी के घर पर रह रहा है अब पूनम जी उसके लिए एक किराये का कमरा ढूंढ रहे हैं शायद आने वाला समय Suraj के लिए मुश्किलें थोडी और बढ़ जाएँगी , पर हमे विश्वास है आपके सहयोग से Suraj इन सारी मुश्किलों पे विजय पायेगा ....

Suraj 30 अभियान के अलावा Suraj की मदद में कुछ लोग दुसरे तरीके से करने की भी कोशिश कर रहे हैं नितिन जी
मुम्बई में कुछ दवा की कंपनी वालों से आग्रह कर रहे हैं की वो Suraj के लिए - साल की दवा मुफ्त में दे दें , फिलहाल कुछ पक्का नही हैं पर नितिन जी अपनी तरफ़ से इस बात के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और इस बात के लिए वो धनयवाद के पात्र हैं ....

इसके अलावा हमारे पगलू भैया पटना के कुछ दवा विक्रेताओं से बात कर रहे हैं की वो दवा में ज्यादा छूट दें

मतलब की सबलोग अपनी तरफ़ से प्रयास में लगे हैं देखिये क्या होता है .....

और हाँ Suraj 30 के लिए कुछ और सदस्य आगे आए हैं :

7. मनोरंजन जी
8. अशोक जी
9. सरोज कुमार जी
10. रवि शंकर जी
11. प्रशान्त जी

और जो भी बंधू पूनम जी से बात करना चाहते हों या उनका दूरभाष संख्या चाहते हों तो कृपया करके आप मुझे मेल करें

Tuesday, May 20, 2008

सहयोग राशी

अभी तक हमलोगों ने मिलकर महीने के दवा की राशी जमा कर के पूनम जी तक पंहुचा दी है
सहयोगकर्ता :
संजय जी : ,०००
साकेत जी : ,०००
शिल्पा जी : ,०००
पुर्नेंदु जी : ,०००
माँजी और पिताजी : ,०००
गुनेश्वर : ,०००
-------------------
कुल राशी : १५,००० (एक महीने के दवा ka खर्च )

इसके अलावा हमारे एक मित्र नितिन जी ने मुम्बई में ,५००(,००० + १००० + १००० + 500 ) इकठ्ठा करके पूनमजी तक पहुचाएं

पर ये तो शुरुआत है , अभी तो लंबा सफर तय करना है और इस सफर को सफलता पूर्वक तय करने के लिए हमे आपसब लोगों की मदद चाहिए

आप अपनी सहायता राशी हमारे अकाउंट में डाल सकते है

Bank Account Details:
Guneshwar Anand
A/C No. 016501513442
ICICI Bank, Gandhinagar Branch.

कृपया ट्रान्सफर करने के समय अपना नाम जरुर लिखें , और एक मेल भी मेरे पते पे भेज दें ।
आप सभी भाई-बंधू इस बात के लिए निश्चिंत रहे की आपकी सहायता राशी का दुरूपयोग नही होगा । वैसे ये विचार आना लाजिमी है आज के दौर में । आप के ऐसे हर शंका का निराकरण करने का मैं प्रयास करूँगा ।
आप मुझे मेल करें
anand_guneshwar[at]yahoo[dot]co[dot]in
guneshwar_anand[at]daiict[dot]ac[dot]in
Please replace [at] by @ and [dot] by .
पर कहीं ऐसा ना हों की आप केवल मेरी निष्ठा के ऊपर शंका करके एक जरूरतमंद की मदद ना करें ......इस लिए मुझे मेल करने में कोई संकोच ना करें ....आगे आपकी मर्जी ।

Sunday, May 18, 2008

Suraj के लिए रद्दी

जैसा की आप सबको मालूम है की हमलोग Suraj के दवा के लिए पैसा इकट्ठा करने की कोशिश में लगे हैं अगर आप कुछ ज्यादा नही कर सकते तो अपने घर की रद्दी से जो पैसा आता है वो तो इस बच्चे की इलाज के लिए दे हिन् सकते है


आप अपने आस-पास से रद्दी (newspaper) समाचारपत्र जमा करके उसे बेचें और उस राशी को Suraj की दवा के सहयोग के लिए भेजिए अगर आप किसी कॉलेज या बड़े मकान (अपार्टमेंट) में रहते हैं तो ये काम बहुत आसन और असरदार साबित हो सकता है भाई रद्दी आजकल रूपये किलो बिकता है अगर आप १०० किलो रद्दी जमा करते हैं तो ७०० रूपये का सहयोग कर सकते हैं १०० किलो रद्दी जमा करने के लिए आपको २० घर का पेपर(समाचारपत्र) इकठ्ठा करना होगा हर महीने .... बोलिए कैसा लगा ये सुझाव

अगर आपके पास कोई और सुझाव है तो बतायिए , हम उसे भी इस्तेमाल करेंगे ......


Friday, May 16, 2008

Suraj ka समाचार दैनिक जागरण में

मैं सबसे पहले Suraj के बारे में दैनिक जागरण के ऑनलाइन पटना सनास्करण में पढ़ा था। उसके बाद हमने पता लगाया की इस समाचार के पत्रकार कौन हैं? थोडी छान-बिन के बाद पता चला की इस समाचार के पत्रकार हैं श्री वात्सायन जी, उनके जरिये हिन् मैं पूनम जी तक पहुच पाये ।


इस कार्य के लिए पूनम जी की जियनी भी प्रसंसा की जाए वो कम है, और हाँ इस समाचार को दुनिया के सामने लाने के लिए वात्सायन जी को भी धन्यवाद । पर अब पूनम जी हिम्मत हार रहीं हैं, उनके आस-पास के लोग और समाज के लोग इस काम में उनकी ज्यादा मदद नहीं कर रहे हैं । बल्कि सब उन्हें पागल करारने पे तुले हैं...वैसे हम सभी जानते हैं की अगर आप कोई भी अच्छा काम करने के लिए आगे बढे तो उसमें लाखों मुश्किलें आती है, पर इन मुश्किलों से लड़ना आसन हो जाता है अगर एक से ज्यादा लोग मिलके सामना करें । तो आयी इस मुश्किल की घड़ी में हम सभी मिलके पूनम जी का सहयोग करें ..........

आपका सहयोग किसी का जान बचा सकता है, तो देर ना करें और अपना सहयोग पूनम जी तक पहुचाएं ।

मेधावी छात्र Suraj की जिंदगी खतरे में

Suraj अपने विदालय ka एक होनहार छात्र था । उसकी रूचि गणित में काफी है। एक नजर उसकी १०विन् के परीक्षाफल पर डालें ....

Suraj जैसे होनहार छात्र केवल पैसा के आभाव में कहीं अकाल मृत्यु का शिकार ना हो जाए ....
आयिए हम सब मिलकर Suraj को बचाने की मुहीम में जुट जाएं... दो पंक्तिया Suraj के लिए

आज मैं बीज हूँ
बस, थोडी और उमस
बस, थोडी और धुप
बस, थोड़ा और पानी
बस, थोडी और हवा
बस थोड़ा और भुर्भुरापन
क्या देर है भला बाहर आने में ।

---नागार्जुन

तो इस Suraj रूपी बीज की अंकुरित होने के लिए हम सबको उसे दवा रूपी उमस, धुप, पानी और हवा देना होगा। तभी ये बीज अंकुरित हो पायेगा....





Suraj ka Report





सूरज कहीं डूब ना जाए ...

साभार जागरण पटना :

पटना। दोनों किडनी फेल हो चुके सूरज को राजधानी के बच्चों ने अपने बूते लोगों को जागरुक कर उसकी किडनी बदलवाने में मदद तो कर दी पर अब सूरज का संकट यह है कि उसके पास दवा तक लिए पैसे नहीं। एक दिन की दवा पर हजार रुपए का खर्च आता है। कहां से लाए सूरज इस राशि को?

दर-दर गुहार लगा रहा वह और फिर निराश हो यह कहता है कि अब हिम्मत हार रहा हूं।

फतुहा का रहने वाला सूरज एक समय साइंस कालेज का होनहार छात्र था। सूरज के दोनों किडनी फेल होने की खबर सुनकर जगदेव पथ की रहने वाली पूनम सिंह उसके पास पहुंची और फिर सूरज के लिए अभियान चलाकर उसके इलाज की व्यवस्था करायी। फतुहा में सूरज के लिए बच्चों व स्थानीय लोगों ने अभियान चलाया। सूरज की मदद इतनी हुई कि एक स्थानीय अस्पताल ने सूरज को उसके भाई की सहमति से उनकी किडनी को प्रत्यारोपित कर दिया। पूरे आपरेशन के लिए थोड़ी भी राशि नहीं ली अस्पताल ने।

आपरेशन के बाद सूरज को पूनम सिंह अपने जगदेव पथ स्थित फ्लैट में रख रही है। उसके इलाज पर होने वाली पूरी राशि व भोजन का प्रबंध अपने स्तर से कर रही है। पूनम का कहना है कि अब उसकी हिम्मत भी जवाब दे रही है। आखिर कितने दिनों तक वह सूरज को अपने पास रखेंगी। दवा के लिए मोटी राशि का प्रबंध कहा से होगा? सूरज को डायबिटिज भी हो गया है। वह चाहता है कि सरकार अपने स्तर से उसके लिए दवाईयों की व्यवस्था कर दे।


आपने पढ़ा न की बच्चे और श्रीमती पूनम सिंह जी किस कदर सूरज को बचाने में लगे हुए हैं। तो क्या आप नहीं चाहते सूरज अपनी बची हुई जिंदगी जिए न की अकाल मृत्यु का शिकार हो जाए ....

क्या आप इस बच्चे की मदद करने में इच्छुक हैं तो कृपया हमसे सम्पर्क करें....