Showing posts with label सहायता. Show all posts
Showing posts with label सहायता. Show all posts

Saturday, April 3, 2010

२ साल का सफ़र तय हो गया है...

लम्बे समय से आपलोगों को सूरज के बारे में कुछ बता नहीं पाया इसके लिए माफ़ी चाहता हूँ ...
देखते-देखते २ साल का सफ़र तय हो गया है...

हर काम शुरुआत करना बहुत आसान होता है पर उसको लम्बे समय तक जारी रख पाना कितना मुश्किल होता है वो हम सबको पता है . सूरज को बचाने का मुहीम भी कुछ ऐसा हिन् है ...ये तो आप सभी का सहयोग हिन् है की ये सफ़र चल रहा है वरना ये कभी भी संभव नहीं हो पाता ...अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग तरीके से सूरज को बचने की मुहीम में मदद की ...मैं सभी का तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ ...


सूरज का स्वस्थ्य अच्छा है . हाल हिन् में उसकी १२विन की परीक्षा ख़त्म हुई है . और अब वो अभियांत्रिकी की परीक्षाओं की तयारी में जुट गया है . IIT एवं AIEEE की उसकी परीक्षा है इस महीने में ...देखिये क्या होता है ...

इस बीच उसके दवा का खर्च फरवरी महीने से कम हो कर १०,५०० हो गया है . हाँ आजकल उसके exam का फॉर्म वगैरह का खर्च थोडा बढ़ गया है . अगर आगे उसका दाखिला किसी कॉलेज में करवाना होगा तो उसका भी खर्च बढेगा ...पता नहीं ये सब कैसे होगा ....

आप सबके सहयोग के बिना नहीं संभव होगा ये सब...मेरा विनम्र निवेदन है की आप सभी लोग जो भी संभव है सहयोग करें ताकि सूरज एक स्वस्थ जीवन जी सके और आगे जाकर वो भी कई और जरुरतमंदों की मदद कर सके ...

बाकी और कोई शंका समाधान किसी बंधू को हो तो निसंकोच मुझे मेल करें ...

आपका मित्र,
गुनेश्वर आन्नद

Sunday, September 6, 2009

आपलोग हिन् बतायिए क्या करुँ?

नमस्ते,
सूरज को बचाने के मुहीम में अगर आपलोगों का थोडा और सहयोग मिले तो बहुत अच्छा होता ...

बदती महंगाई और व्यक्तिगत समस्याओं के बीच में इस मुहीम को जारी रख पाना मेरे लिए असंभव हो रहा है . पर कैसे उस लड़के को बोल दूं की जा भाई अब तेरा दवा खरीदना मेरे वश की बात नहीं रही तू जा कहीं और अपना ठिकाना ढूँढ ....नहीं बोल सकता हूँ ...

आपलोग हिन् बतायिए क्या करुँ?

इस बीच में नयी जानकारी ये हैं कि अब सूरज के दवा का खर्च १ हजार कम हो गया है , यानि अब इस महीने से उसके दवा का खर्च १४,००० हो गया है . बाकी उसका स्वास्थ्य ठीक है , पढाई भी चल रही है ...

Tuesday, July 29, 2008

प्रसिद्ध हिन्दी कथाकार मधुकर सिंह जी तक अपनी सहायता पहुचाएं

मधुकर जी के बारे में मैंने अपने पिछले पोस्ट में चर्चा की थी, और आखीर में हमें उन तक सहायता पहुचने का रास्ता मिल गया है । अब इस संकट की घडी में हम-सब से जो थोड़ा-बहुत बन पड़ता है उनका सहयोग करें ।
मधुकर सिंह जी अब भी आरा(धरहरा) में अपने गाँव पर हिन् हैं । अपने घर में आय का एक मात्र स्रोत मधुकर जी हिन् हैं । और आप तो जानते हैं हिन्दी साहित्य से कितना आय होता है , आइए इस मुश्किल की घड़ी में सब उनका साथ दें । आप अपनी सहायता सीधा मधुकर जी के बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं ।

Bank account detail

Madhukar Singh
A/C No : 10151372336
State Bank of India
Fraser Road branch, Patna
Bank code : 3476

Core banking facility is available.

आशा है पहले की तरह हमारे मित्र इस बार भी आगे आयेंगे और मधुकर जी की यथासंभव मदद करेंगे । अगर आप मधुकर जी के द्वारा लिखी हुई कहानियाँ और उपन्यास पढना चाहते हैं तो यहाँ देखें
और अगर आप उनके द्वारा लिखी हुई पुस्तक पढना चाहते हैं तो आप यहाँ से ऑनलाइन खरीद सकते हैं

आप अगर सहायता राशी भेज रहे हैं तो एक मेल मुझे जरुर कर दें । मेरा पता है
anand_guneshwar[at]yahoo[dot]co[dot]in

please replace [at] by @ and [dot] by .

Thursday, July 24, 2008

कहानीकार मधुकर सिंह जी को करें थोडी मदद

अभी-अभी चिठ्ठाजगत के धडाधड टिपण्णी वाले पोस्टों को देख रहा था , तभी अचानक से मेरी नजर मोहल्ला के एक पोस्ट पर गई अब आप ही बताइए? कर्मेंदु ठीक हैं कि मंगलेश? " वहां जा कर देखा तो लोग तो बस घमासान मचा रखे हैं, जिसको जो मन में आ रहा है वो पोस्ट कर रहा है । मैं सब टिप्पणियों को पढ़ रहा था की मेरी नजर गई हमारे युवा कथाकार हरे प्रकाश उपाध्याय की टिपण्णी पर , आप भी पढ़े उनकी टिपण्णी, फ़िर हम उस पर करेंगे चर्चा :

अधिकांश लोगों के लिए शायद यह महज एक सूचना होगी, ले‍किन शायद ब्‍लॉग की दुनिया में कुछ लोग ऐसे हों, जिन्‍हें यह समाचार दुखी कर देगा। कथाकार मधुकर सिंह पिछले लगभग डेढ महीने से पक्षघात के पीडित है। इससे भी अधिक त्रासद यह है कि उनके इलाज की मुकम्‍मल व्‍यवस्‍था नहीं हो पा रही। आर्थिक कारणों से न तो उनकी फिजियोथेरेपी हो पा रही है, न ही पर्याप्‍त दवाएं उपलब्‍ध हो रहीं हैं। वह पटना छोड कर आरा में रोग शैयया पर पडे हैं।

प्रभात खबर समेत पटना के अन्‍य अखबारों में भी इससे संबंधित सूचना प्रकाशित हो चुकी है। लेकिन न तो सरकार की ओर से कोई मदद मिली है न ही लेखक बिरादरी ने अपनी ओर से कोई कोशिश की हैं। इस संबंध में मैंने कुछ राजनेताओं से बात करने की कोशिश की तो उनका रिस्‍पांस तो बेहद ठंडा था । हां, कुछ लेखकों ने जरूर इस आशय का परिपत्र तैयार कर देने पर उस अपने 'हस्‍ताक्षर' कर देने की सहमति देने की दरियादिली दिखायी है। हिंदी लेखकों की इस महान संवेदनशीलता पर कुछ न कहना ही उचित होगा।

बहरहाल, इस पोस्‍ट का आशय इतना भर है कि........ शायद इसका कोई आशय नहीं है !

क़पया इस पोस्‍ट पर अपनी टिप्‍पणी न दें, यह लेखकों के हस्‍ताक्षर जैसी ही दरियादिली होगी।

मधुकर जी का मोबाइल नं है 9973608542, 9334821919



पर इस घमासान में एक आदमी की नजर भी शायद इस पोस्ट पर नही गई या फ़िर उस गरमा-गरम बहस को छोड़ कर वो एक जरूरतमंद की मदद को क्यों आगे आए ? वाह रे दुनिया , और हमर हिन्दी लेखक समुदाय ने तो उस से भी बड़ा कमल कर दिया हस्ताक्षर का अभियान चलाकर ।

लेकिन हम जल्द हिन् मधुकर जी से बात करके उन तक सहायता पहुचने का कुछ बंदोबस्त करेंगे । और मुझे पुरा विश्वास है की हमारे मित्रगन इस कार्य में जरुर शरीक होंगे । और वो गरमा-गरम बहस हम उन्हीं लोगों के छोड़ देते हैं ।

कल तक मैं जरुर आपको मधुकर जी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध करवाऊंगा ...
आयी करें मदद एक और सूरज की ...

Friday, June 27, 2008

नासिर भाई के परिवार के सदस्यों तक अपनी सहायता पहुचाएं

नासिर भाई तो नही रहे, हम उनकी कोई मदद भी नही कर सकेपर अब उनका परिवार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसे में अगर हमलोग मिल-जुल कर उनके परिवार की मदद नही करते हैं तो ये हमारे लिए श्रम की बात है .....
उन तक अगर आप सहायता पहुचाना चाहते हैं तो अपना सहयोग निचे दिए गए बैंक अकाउंट में भेजेंयह अकाउंट नासिर भाई के पत्नी इशरत सुल्ताना जी के नाम है

To help Nasir Bhai's family please send your contribution to following account.

Bank Account Details:

Name : Ishrat Sultana
A/c No. 30411188186
Branch : Hirapur, Dhanbad
State Bank of India

Core banking facility is available with this branch. So either you can directly deposit your contribution from any SBI branch. you can transfer online too .

किसी भी SBI (जहाँ करे बैंकिंग की सुविधा हो) ब्रांच में जाकर आप इस अकाउंट में सीधा कैश जमा कर सकते हैं

आप अगर नासिर भी के परिवार के सदस्यों से बात करना चाहते हैं तो उनका फ़ोन नम्बर मुझसे ले सकते हैंकृपया मुझे मेल करें

अगर सम्भव हो तो आप जो भी सहायता राशी भेजें उसकी जानकारी मुझे मेल से दे दें तो अच्छा रहेगा

मित्रों नासिर भाई को अगर आप सच्ची शर्धांजलि देना चाहते हैं तो इनके परिवार की मदद करें .....

मेरा ईमेल का पता है anand_guneshwar[at]yahoo[dot]co[dot]in

सादर,
गुनेश्वर आनंद